Up Police Constable Vacancy 2023
(उ०प्र० पुलिस आरक्षी भर्ती 2023)
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग की सशक्तिकरण हेतु अधिसूचना जारी की जाती है जिसके तहत समय-समय पर उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के पदों हेतु भर्तियां की जाती हैं उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड - लखनऊ बहुत जल्द 52 हजार से अधिक पदों पर सिपाही और फायरमैन के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने जा रहा है जो कि उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर होगा इन 52 हजार से अधिक पदों पर भर्ती हेतु शार्ट नोट्स पहले ही जारी कर दिया गया है इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो यूपी पुलिस भर्ती 2023 के 52000 से अधिक पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह अपनी पात्रता के अनुसार एवं आयु सीमा के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं ।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से 52699 आरक्षी की सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है पहले यह भर्ती 35757 पदों पर होनी थी, लेकिन यूपी पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड अब 52 हजार से अधिक पदों पर भर्ती का मन बना चुका है इस भर्ती हेतु पिछले 2 वर्ष से ही उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवा इंतजार कर रहे हैं आपको यह पहले अज्ञात होना चाहिए कि उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती शारीरिक मापदंड शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर की जाती है ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले विभागीय विज्ञापन का अवलोकन करना चाहिए इसके बाद विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म लिंक को क्लिक करना चाहिए अपनी संपूर्ण जानकारी दर्ज करें जैसे नाम आयु शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उसके बाद विभाग द्वारा निर्धारित माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें सबमिट बटन को क्लिक करें आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट हो जाने के बाद उसकी एक प्रति अपने पास सुरक्षित रख ले जिसके माध्यम से चयन प्रक्रिया में समय-समय पर इस प्रति की आवश्यकता होती है उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती हेतु इच्छुक युवा को न्यूनतम 12 वीं पास होना आवश्यक है इन 52 हजार से अधिक पदों में 41811 पद सिपाही नागरिक पुलिस 8540 पर सिपाही पीएसी 1007 फायरमैन और 1341 सिपाही उत्तर प्रदेश पुलिस विशेष सुरक्षा बल के पद शामिल होंगे ।
आपको बताते चलें यह भर्ती उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती होगी इससे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस में 37000 सिपाही पदों पर भर्ती होनी थी दूसरी तरफ इस भर्ती किए जुलाई 2024 तक पूरा कर लिए जाने की संभावना है सॉल्वर गैंग से बचाव हेतु इस वर्ष पुलिस भर्ती बोर्ड इस परीक्षा को हाइब्रिड माध्यम से कराने की योजना बना रहा है जो कि एक सराहनीय पहल है ।
25 लाख से अधिक आवेदन की सम्भावना
उम्मीद जताई जा रही है की इस वर्ष उ०प्र० पुलिस कांस्टेबल के लिए 25 लाख से अधिक आवेदन के किये जाने की सम्भावना है, इसलिए अगर आप भी चयन प्रक्रिया में शमिल होना चाहते हैं, तो विज्ञापन जारी होने के तुरंत बाद अपना आवेदन अविलम्ब कर दें, जिससे बाद में वेबसाइट के व्यस्त होने की परेशानी से आप बच सकें ।
आवेदन सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियां :-
|
शैक्षिक अहर्ताएं |
भारत में विधि द्वारा स्थापित बोर्ड से 12वीं
उत्तीर्ण होना आवश्यक |
|
अधिमानी अहर्ताएं |
अधिमानी अर्हता के कोई
अंक नहीं होंगे किंतु दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों के अंक बराबर प्राप्त करने
की दशा में अधीन वरीयता प्रदान की जाएगी 1.
DOEACC (डोएक)/ NIELIT (नायलिट)
सोसाइटी से कंप्यूटर में 'O' स्तर का प्रमाण पत्र
प्राप्त किया हो, या 2.
प्रादेशिक सेना
में न्यूनतम 2 वर्ष की अवधि तक सेवा की हो,या 3.
राष्ट्रीय
कैडेट कोर का 'B' प्रमाण-पत्र प्राप्त
किया हो । |
|
न्यूनतम आयु |
18 वर्ष |
|
शारीरिक दक्षता परीक्षा |
अभिलेखों की समीक्षा
एवं शारीरिक मानव परीक्षा में सफल पाए गए अभ्यर्थियों से शारीरिक दक्षता
परीक्षा में सम्मिलित होने की अपेक्षा की जाएगी जो अर्हकारी प्रकृति की होगी इस
शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल होने के लिए पुरुष अभ्यर्थियों हेतु 4.8
किलोमीटर की दौड़ अधिकतम 28 मिनट में और महिला अभ्यर्थियों हेतु 2.4 किलोमीटर की
दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी आवश्यक होगी, वे अभ्यर्थी जो विहित समय के भीतर दौड़
पूरी नहीं करते हैं भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे, शारीरिक दक्षता परीक्षा जिला
मजिस्ट्रेट द्वारा नामित डिप्टी कलेक्टर
की अध्यक्षता में गठित एक समित द्वारा की जाएगी, जिसमे जनपद के पुलिस अधीक्षक
द्वारा नामित पुलिस उपाधीक्षक सदस्य होंगे । |

0 टिप्पणियाँ