KVS PRT Result 2023 / KVS PRT Cut Off 2023 / KVS PRT Merit list 2023

KVS PRT  रिजल्ट 2023: केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) द्वारा  बहुप्रतीक्षित केवीएस प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2023 का  परिणाम  जुलाई 2023 के तीसरे-चौथे सप्ताह में आपेक्षित है, परिणाम विभाग अपने आधिकारिक वेबसाइट www.kvsagathan.nic.in  पर जारी करेगा। केवीएस प्राथमिक शिक्षक परिणाम योग्य अभ्यर्थीयों के विवरण के साथ पीडीएफ प्रारूप में जारी किया जाएगा। केवीएस प्राथमिक शिक्षक परिणाम 2023 की जांच करने के लिए अभ्यर्थीयों को पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन जानकारियों की आवश्यकता होती है। पीजीटी और टीजीटी पदों के लिए परिणाम केवीएस द्वारा पहले ही घोषित किया जा चुका है, इसलिए आवेदक शीघ्र ही केवीएस प्राथमिक शिक्षक परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं। हम विभाग की कार्यवाही पर लगातार नजर बनाये हुए है, परिणाम जारी होते ही आपको लिंक उपलब्ध करवा दिया जायेगा ।


KVS PRT result 2023



KVS PRT  रिजल्ट 2023

केवीएस ने 6414 प्राथमिक शिक्षक के पदों को भरने के लिए 21 से 28 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की थी। रिक्त पदों पर भर्ती हेतु इच्छुक लाखों अभ्यार्थीयों ने ऑनलाइन परीक्षा में प्रतिभाग किया और अब केवीएस प्राथमिक शिक्षक परिणाम 2023 की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है की केवीएस ऑनलाइन परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थीयों के नाम, पंजीकरण संख्या और रोल नंबर के साथ केवीएस प्राथमिक शिक्षक परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी करेगा, फिर शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थीयों को अंतिम चयन के लिए क्लास डेमो / साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा, तत्पश्चात ऑनलाइन परीक्षा तथा डेमो/साक्षात्कार के संयुक्त अंको के आधार पर मेरिट बनेगी जिसके आधार पर चयन होगा ।

 KVS PRT  रिजल्ट 2023 / Important Dates

केवीएस प्राथमिक शिक्षक परीक्षा परिणाम 2023 लिखित परीक्षा तथा डेमो/साक्षात्कार में अभ्यर्थी के प्रदर्शन पर आधारित होगा। केवीएस प्राथमिक शिक्षक 2023 लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर, अभ्यर्थीयों को अगले दौर के लिए बुलाया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए निम्नलिखित सारणी को देखें ..

केंद्रीय विद्यालय प्राथमिक भर्ती परिणाम 2023

संगठन

केन्द्रीय विद्यालय संगठन

पोस्ट

प्राथमिक शिक्षक

स्थिति

परिणाम अभी जारी नहीं

परीक्षा तिथि

21,22,24,25,26,28, फरवरी 2023

चयन प्रक्रिया

ऑनलाइन परीक्षा तथा डेमो और साक्षात्कार

ऑफिसियल वेबसाइट

www.kvsagathan.nic.in  


KVS PRT परिणाम 2023 को चेक करने के चरण 


हम आपको केवीएस प्राथमिक शिक्षक परिणाम 2023 की जांच करने के लिए संपूर्ण चरण प्रदान कर रहे हैं। यदि आप आधिकारिक वेबसाइट से अपना परिणाम देखना चाहते हैं, तो वये चरण आपके काम आएंगे क्योंकि इन्हें समझना आसान है । उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके अपने केवीएस प्राथमिक शिक्षक का आधिकारिक परिणाम 2023 को आसानी से देख और डाउनलोड कर सकेंगे ।

 

सबसे पहले अपने फोन या कंप्यूटर के वेब ब्राउजर में

  • वेबसाइट www.kvsagathan.nic.in खोलें।
  • फिर मेन मेनू में,  उम्मीदवार की जानकारी पर क्लिक करें।
  • वहां, परिणामों पर क्लिक करें और भर्ती/परीक्षा परिणाम चुनें।
  • वहां आप केवीएस द्वारा हाल के दिनों में घोषित परिणामों की सूची देख सकते हैं।

आपको बताते चलें की केवीएस प्राथमिक शिक्षक परिणाम 2023 को अभी तक जारी न करने के पीछे संगठन की कुछ मजबूरी है, जैसा की आप सभी जानते हैं की बीएड/बीटीसी का मामला माननीय उच्चतम न्यायालय में लंबित है, जिसका परिणाम जुलाई के दूसरे सप्ताह में आपेक्षित है, इसी कारणवश केवीएस प्राथमिक शिक्षक परिणाम 2023 भी अभी तक लंबित है, माननीय उच्चतम न्यायालय का परिणाम आते ही एक से दो दिनों के भीतर KVS संगठन के द्वारा परिणाम घोषित कर दिया जायेगा 

केवीएस प्राथमिक शिक्षक परिणाम 2023 की लगातार अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें 
@jobwish.blogspot.com