उत्तर प्रदेश शिक्षक सेवा चयन आयोग

2023 (UPSESSB)

उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मंजूरी मिलते ही उत्तर प्रदेश शिक्षक सेवा चयन आयोग का गठन पूर्ण हो गया है तथा इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है । यह नवगठित आयोग उत्तर प्रदेश में शिक्षकों के पद का सृजन करेगा । यह आयोग प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक, डिग्री कॉलेज तथा अल्पसंख्यक स्कूलों तथा कॉलेजों में शिक्षक पदों पर नियुक्ति करेगा ।

उत्तर प्रदेश शिक्षक सेवा चयन आयोग


कमेटी करेगी अध्यक्ष पद का चयन

उत्तर प्रदेश शिक्षक सेवा चयन आयोग (UPSESSB) में एक अध्यक्ष पद व 12 सदस्यों के चयन के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई है । अपर मुख्य सचिव या प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा इसके सचिव बनाए गए हैं । इसी तरह अपर मुख्य सचिव या प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक, माध्यमिक शिक्षा व बेसिक शिक्षा इसके सदस्य होंगे । विज्ञापन के 25 दिनों के भीतर यह इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगेंगे । अध्यक्ष पद के एक पद के लिए पांच अभ्यर्थियों व 12 सदस्य पद के लिए प्रत्येक 36 अभ्यर्थियों के नाम की सूची तैयार करेगी तत्पश्चात अंतिम चयनितों की सूची मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद जारी की जाएगी । मुख्यमंत्री के अनुमोदन के पश्चात कमेटी का गठन पूर्ण हो जायेगा ।


आयोग गठन का नोटीफिकेसन डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें


कमेटी के अध्यक्ष पद तथा सदस्य पद हेतु अहर्ता

आयोग के अध्यक्ष पद के लिए प्रमुख सचिव स्तर का आइएएस अधिकारी या किसी विश्वविद्यालय का कुलपति या पूर्व कुलपति या किसी विश्वविद्यालय का प्रोफेसर जिसको कम से कम 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त हो और तीन वर्ष का प्रशासनिक अनुभव हो । वहीं आयोग के सदस्य के रूप में सचिव स्तर के आइएएस अधिकारी या संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा या संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा या संयुक्त निदेशक बेसिक शिक्षा स्तर का अधिकारी या अपर निदेशक व्यावसायिक शिक्षा तथा एक सदस्य न्यायिक सेवा यानी जिला न्यायाधीश स्तर का होगा और वहीं छह सदस्य ऐसे होंगे जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया होगा ।


भर्ती प्रक्रिया में होगा बदलाव

जैसा की आप सभी अवगत होंगे की अभी तक उत्तर प्रदेश में शिक्षक पदों पर भर्ती हेतु प्रतियोगी परीक्षा में प्राप्त अंकों के साथ ही शैक्षिक गुणांक में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और बीएड व बीटीसी के अंक जोड़े जाते थे परन्तु अब ऐसा नहीं होगा । अब आगामी नियुक्तियों लिखित परीक्षा के साथ साक्षात्कार भी होगा । लिखित परीक्षा के 90% तथा साक्षात्कार के 10% अंकों के साथ मेधा सूंची तैयार की जाएगी तथा इसी के आधार पर अभ्यर्थियों का अंतिम चयन होगा ।


उत्तर प्रदेश शिक्षक सेवा चयन आयोग नियमावली, 2023 PDF 

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें


उत्तर प्रदेश शिक्षक सेवा चयन आयोग के 10 महत्वपूर्ण बिंदु 


1. उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है, जो राज्य भर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षकों की भर्ती की निगरानी करेगा

2. आयोग गैर-सहायता प्राप्त महाविद्यालयों, जूनियर हाई स्कूलों, संलग्न प्राथमिक विद्यालयों तथा परिषदीय विद्यालयों और शैक्षिक सलाहकारों के साथ-साथ सहायता प्राप्त संयुक्त गैर-सहायता प्राप्त महाविद्यालयों से जुड़े विश्वविद्यालयों के शिक्षकों और शैक्षिक सलाहकारों के चयन के लिए जिम्मेदार होगा ।

3. नया आयोग एक वैधानिक निकाय होगा जिसका मुख्यालय प्रयागराज में होगा और इससे विभिन्न विभागों में शिक्षकों और शिक्षकों के लिए चयन प्रक्रिया में एकरूपता और दक्षता लाने की उम्मीद है ।

4. आयोग में एक अध्यक्ष और 12 सदस्य होंगे, प्रत्येक को तीन साल की अवधि के लिए या 65 वर्ष की आयु तक नियुक्त किया जाएगा । किसी भी पद पर दो से अधिक कार्यकाल के लिए व्यक्ति अयोग्य होंगे ।

5. अध्यक्ष पद पर किसी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी या किसी प्रमुख शिक्षाविद् को नियुक्त किया जाएगा जबकि न्यायपालिका से जुड़े सदस्यों और अनुभवी शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाएगी ।

6. आयोग का लक्ष्य समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना होगा ।

7. नए आयोग के गठन ने विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में युवाओं और शिक्षक प्रतियोगी परीक्षा के उम्मीदवारों का महत्वपूर्ण ध्यान आकर्षित किया है ।

8. नए आयोग की स्थापना प्रक्रिया काफी समय से चल रही थी और विभिन्न समूहों द्वारा वकालत के प्रयासों का सफल विषय रही है ।

9. आयोग के गठन से उत्तर प्रदेश में शिक्षा के विभिन्न स्तरों पर शिक्षक भर्ती के लिए लंबे समय से चल रहा इंतजार खत्म होने की उम्मीद है, ऐसा मन जा रहा है की वर्ष 2024 में विभिन्न स्तर की कई शिक्षक भर्तियाँ आ सकती है ।

10.यह समाचार उत्तर प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण विकास को दर्शाता है जिसका लक्ष्य अधिक से अधिक नई नियुक्तियों की मांग को पूरा करने के लिए शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और मानकीकृत करना है ।


आशा है की उपरोक्त लेख आपको पसंद आया होगा, इस तरह के लेख अथवा सरकारी या निजी नौकरी से सम्बंधित सभी जानकारियों को प्राप्त करने के लिए आप साथ बने रहें । यदि आप अपना कोई भी सुझाव साझा करना चाहते हैं तो आप अपना सुझाव कमेन्ट बॉक्स में जरूर दें 

धन्यवाद !