UP Police Constable Vacancy 2024

             Notification Out                     


UP Police Constable Vacancy 2024

बहुप्रतीक्षित यू०पी० पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 का इंतजार कर रहे हैं प्रदेश तथा देश के सभी उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस कांस्टेबल की 60244 पदों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है सभी इच्छुक उम्मीदवार जो कि उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 में भाग लेना चाहते हैं वह दिनांक 27 दिसंबर 2023 से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं, जो भी उम्मीदवार भर्ती में सम्मिलित होंगे उन सभी को सर्वप्रथम एक लिखित परीक्षा से गुजरना होगा उसके बाद दस्तावेज सत्यापन फिर शारीरिक दक्षता परीक्षा से गुजरना होगा, इसके साथ ही चयन हेतु चयन प्रक्रिया, वेतन आयु सीमा आवेदन शुल्क और इन सभी के बारे में विवरण इस लेख में आपको मिलेगा


यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024, अधिसूचना

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए आप यूपी पुलिस कांस्टेबल अधिसूचना 2024 देखें जो की www.uppbpb.gov.in वेबसाइट पर जारी की गई है अथवा नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल अधिसूचना 2024 को डाउनलोड कर सकते हैं सभी उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि आप जारी किए गए रिक्ति पर आवेदन करने से पहले अधिसूचना को पूर्ण रूप से पढ़ने तथा सभी विवरण जांच लेने के पश्चात ही आवेदन प्रक्रिया को प्रारंभ करें


Click Here to Download PDF of UP Police Constable Recruitment 2024


यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024, अवलोकन

60244 पदों पर कांस्टेबल की रिक्तियां के विज्ञापन के साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 उन सभी उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जिन्होंने 10वीं 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है तथा उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे हैं सभी चयनित अभ्यार्थियों को वेतन 21700 रुपए (वेतनमान 5200 /- से 20200 /-) दिया जाएगा अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका का अवलोकन कर सकते हैं

भर्ती बोर्ड

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB)

पद

कांस्टेबल

रिक्तियां

60244

केटेगरी

सरकारी नौकरी

आवेदन

ऑनलाइन

पंजीकरण तिथि

27 दिसंबर 2023 से 16 जनवरी 2023 तक  

चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा

दस्तावेज सत्यापन

शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षा

वेतन

रु० 21700 /-

अधिकारिक वेबसाइट

www.uppbpb.gov.in

 

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024, पद विवरण

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 में कुल 60244 पदों के सापेक्ष 24102 रिक्तियां सामान्य वर्ग के लिए 16264 रिक्तियां अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए तथा 6024 रिक्तियां आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 12650 रिक्तियां अनुसूचित जाति के लिए 1204 रिक्तियां अनुसूचित जनजाति के लिए है

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिक्ति, 2024      

श्रेणी

पद

सामान्य

24102

अन्य पिछड़ा वर्ग

16264

ई०डब्लू०एस०

6024

अनुसूचित जाति

12650

अनुसूचित जनजाति

1204

कुल

60244

 

 

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024, महत्वपूर्ण तिथियाँ

सूचना

दिनांक

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 अधिसूचना

23 दिसंबर 2023

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि

27 दिसंबर 2023

ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि  

16 जनवरी 2023

ऑनलाइन आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि  

18 जनवरी 2023

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि 2024

जल्द जारी किया जायेगा

 

शैक्षिक अहर्ताएं

भारत में विधि द्वारा स्थापित बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक

अधिमानी अहर्ताएं

अधिमानी अर्हता के कोई अंक नहीं होंगे किंतु दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों के अंक बराबर प्राप्त करने की दशा में अधीन वरीयता प्रदान की जाएगी

1.       DOEACC (डोएक)/ NIELIT (नायलिट) सोसाइटी से कंप्यूटर में 'Oस्तर का प्रमाण पत्र प्राप्त किया होया

2.       प्रादेशिक सेना में न्यूनतम 2 वर्ष की अवधि तक सेवा की हो,या

3.       राष्ट्रीय कैडेट कोर का 'B' प्रमाण-पत्र प्राप्त किया हो ।

न्यूनतम आयु

18 वर्ष

शारीरिक दक्षता परीक्षा

अभिलेखों की समीक्षा एवं शारीरिक मानव परीक्षा में सफल पाए गए अभ्यर्थियों से शारीरिक दक्षता परीक्षा में सम्मिलित होने की अपेक्षा की जाएगी जो अर्हकारी प्रकृति की होगी इस शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल होने के लिए पुरुष अभ्यर्थियों हेतु 4.8 किलोमीटर की दौड़ अधिकतम 25 मिनट में और महिला अभ्यर्थियों हेतु 2.4 किलोमीटर की दौड़ 14 मिनट में पूरी करनी आवश्यक होगी, वे अभ्यर्थी जो विहित समय के भीतर दौड़ पूरी नहीं करते हैं भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगेशारीरिक दक्षता परीक्षा जिला मजिस्ट्रेट द्वारा नामित  डिप्टी कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित एक समित द्वारा की जाएगी, जिसमे जनपद के पुलिस अधीक्षक द्वारा नामित पुलिस उपाधीक्षक सदस्य होंगे ।


Important Dates and Links

Application Starts

27/12/2023

Last Date Of Application

16/01/2024

Application Fee

General/OBC/SC/ST : 400/-

To Apply Online

 Click Here

To Download Syllabus

 Click Here

 


यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 में आवेदन निम्नलिखित चरणों में की जानी है –

 

चरण 1: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की आधिकारिक वेबसाइट http://uppbpb.gov.in/ पर जाएं।

चरण 2: होमपेज पर “यूपी पुलिस रिक्ति 2024” लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: आवेदन के लिए आगे बढ़ने से पहले निर्देशों और दिशानिर्देशों को ध्यान से पढ़ें।

चरण 4: सभी आवश्यक जानकारी के साथ पंजीकरण फॉर्म भरें।

चरण 5: सफल पंजीकरण के बाद पंजीकरण आई०डी० और पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।

चरण 6: निर्देशों में उल्लिखित निर्धारित प्रारूप और आकार के अनुसार आवश्यक दस्तावेजों, जैसे शैक्षिक प्रमाण पत्र, पहचान प्रमाण और पासपोर्ट आकार की तस्वीरों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें।

चरण 7: ऑनलाइन भुगतान विधियों का उपयोग करके आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

चरण 8: अपने रिकॉर्ड के लिए भरे हुए आवेदन पत्र और भुगतान रसीद का प्रिंटआउट लेकर अपने पास सुरक्षित रख लें।